ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

: अवैध रूप से मकान में रखें पटाखे में लगी आग, मकान खंडहर में तब्दील

बहराइच,। मकान में देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते उसमें रखें पटाखे दगने से मकान खंडार में तब्दील हो गया। घटना थाना मोतीपुर अंतर्गत गायघाट की है। जहां एक व्यक्ति ने अपने बनाए हुए पटाखे पड़ोसी के घर में रख दिए थे। गौरतलब हो कि गायघाट बाजार निवासी मुबारक अली पटाखा निर्माण का लाइसेंस लिए हुए हैं। मुबारक अली प्रति दिन पटाखे का निर्माण करते हैं। पास में ही 50 मीटर की दूरी पर स्थित पड़ोसी अमीर हसन के मकान में अवैध रूप पटाखा डंप कर रहे थे। शनिवार रात 3 बजे के आसपास अमीर हसन के मकान में रखे पटाखों में आग लग गई। जिससे मकान के चीथड़े उड़ गए। छत मलबे में तब्दील हो गया। पूरी तरह से पटरी जलकर राख हो गया। मकान में आग लगने से विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के मकान में भी दरक गए। घटना की जानकारी मिलने पर मोतीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके की जांच की। प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर श्रीधर पाठक ने बताया कि लाइसेंस धारी द्वारा पटाखा बनाया जा रहा था, लेकिन डंप दूसरे के मकान में किया जा रहा था। जांच की जा रही है। गायघाट बाजार निवासी अमीर हसन की मौत हो चुकी है। घर में बेटियां और उसकी पत्नी रहती हैं। इसके बाद भी लाइसेंसधारी दूसरे के मकान में पटाखा डंप कर रहा था। इसकी जानकारी चौकी पुलिस को भी नहीं लगी। जबकि चौकी की दूरी घर से महज 200 मीटर की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें