ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार : भारत-नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ का प्रयास विफल

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 15, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले दो विदेशी नागरिकों को रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। रूपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी की गई। स्थानीय पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने 15 नवंबर को प्रातः 10 बजे रूपईडीहा चेकपोस्ट पर जांच के दौरान नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रही एक ब्रिटिश नागरिक महिला एवं एक पुरुष जो पाकिस्तानी मूल का है, को पकड़ लिया। जिनकी पहचान सलुमत्रा शकीफ ओलिविया उम्र 61 वर्ष, पत्नी जॉन फ्रेडरिक सलुमत्रा मूल निवासी उडुपी, कर्नाटक जो कि ब्रिटिश पासपोर्ट एवं ओसीआई कार्ड धारक है। वर्तमान पता 25 हरचोकोम्ब ड्राइव ग्लॉस्टर (यूके) तथा दूसरे की पहचान हसन अम्मान सलीम उम्र 35 वर्ष पिता मोहम्मद सलीम (पाकिस्तानी मूल) वर्तमान पता 1 ए दालमोर्टनरोड मैनचेस्टर (यूके) है। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रूपईडीहा पर विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय सदर के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें