: पत्नी की हत्या कर पति फंदे से लटका, अनाथ हुए बच्चे, जांच में जुटी पुलिस
Admin
Wed, Oct 25, 2023बहराइच। नानपारा नगर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी युवक ने रात में पत्नी की लोहे के राड से पिटाई की। जिसके बाद गला रस्सी से कस दिया। महिला की मौत के बाद युवक ने भी फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस मामले में पति ने पत्नी की हत्या की है, अभी उसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमीरपुर जनपद के थाना कोडारा के कोडरा गांव निवासी धीरज उर्फ बबलू 30 पुत्र शंकर का विवाह जिले के कोतवाली नानपारा के मोहल्ला नईबस्ती निवासी आरती 26 से हुआ था। पति और पत्नी हंसी खुशी रहते थे। धीरज ई-रिक्शा का संचालन करता था। ई-रिक्शा से मिलने वाले पैसे से घर का खर्च चलाता था। सोमवार देर रात अचानक पति का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद पति धीरज ने पत्नी की लोहे के राड से पिटाई की। इसके बाद रस्सी से गला दबा दिया। पत्नी की मौत के बाद पति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घर में पहुंची पुलिस ने जांच की। मौके पर काफी मात्रा में खून पड़ा मिला। पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक धीरज उर्फ बबलू को छह वर्ष का बेटा और चार वर्ष की बेटी है। लेकिन माता-पिता की मौत हो गई। ऐसे में दोनों बच्चे अनाथ हो गए। कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि बच्चों के बयान के आधार पर ही जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन