ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

राशन कार्ड निरस्त होने से गरीबों में मचा हाहाकार : केवाईसी होने के बावजूद सैकड़ों परिवार सूची से बाहर

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 20, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। सीमावर्ती कस्बा रूपईडीहा में जांच के नाम पर सैकड़ो पात्र परिवारों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। आश्चर्य की बात यह है कि अधिकतर लाभार्थियों का केवाईसी उच्चीकृत होने के बावजूद उनके नाम सूची से हटा दिए गए। इस कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों में हाहाकार मचा हुआ है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सैकड़ों पात्र परिवारों के नाम लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं। जब लोग अपने राशन कार्ड लेकर कोटेदारों की दुकानों पर पहुँचे, तो उन्हें बताया गया कि उनका नाम सूची से कट गया है और वे उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। गरीब जनता, जिनका जीवन-यापन सरकारी राशन पर काफी हद तक निर्भर करता है, इस कारण गहरी परेशानियों का सामना कर रही है। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जवाब न मिलने से लोगों का आक्रोश और बढ़ रहा है। इस संबंध में जब जिला आपूर्ति अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने पहले नाम कटने का कारण केवाईसी न होना बताया। लेकिन जब उन्हें अवगत कराया गया कि अधिकांश लाभार्थियों का केवाईसी अपडेट है, तब उन्होंने कहा कि प्रभावित लोग प्रार्थना पत्र देंगे तो पुनः जांच कराई जाएगी और पात्र लोगों के नाम सूची में फिर से जोड़ दिए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें