पुलिस ने दो चोरों को दबोचा : घरेलू सामान व नगदी बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Aug 1, 2025
बहराइच। थाना रिसिया पुलिस ने दो चोरों को चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष के निर्देशन में थाना रिसिया पुलिस टीम द्वारा मुअसं. 196/25 धारा 305, 331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण इस्माइल पुत्र शब्बीर व पटवारी पुत्र शब्बीर निवासीगण ग्राम परसोहनी रामपुर बस्ती थाना हरदत्तनगर ग्रन्ट जिला श्रावस्ती को ग्राम कटिलिया से सिटकहना जाने वाले मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर आगे से गिरफ्तारी की गयी। उनके पास से चोरी किया गया घरेलू सामान एक अदद बटुला फूल, एक अदद गगरा फूल, एक अदद थाली फूल, 15 अदद थाली स्टील, 02 अदद पायल सील सर्व मोहर व 3950 रूपये नगद बरामद किया गया। पकड़े गए चोरों का आपराधिक इतिहास भी है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),317(4) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही हेतु संबंधित न्यायलय के समक्ष रिमाण्ड हेतु भेजा गया। गिरफ्तारकर्ता टीम में उ.नि.शेषनाथ यादव, हे.का. इकबाल अहमद, हे.का.वासुदेव, हे.का.अब्दुल शाकिर, हे.का.धीरेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन