ब्रेकिंग

प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर किया गया सम्मानित

08 से 10 जून तक 02 पॉली में सम्पन्न होगी परीक्षा 08 से 10 जून तक 02 पॉली में सम्पन्न होगी परीक्षा

बाल और नाखून छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है टीबी का संक्रमण

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Ad

सांसद के हाथों सम्मानित हुए यूपी बोर्ड के 22 मेधावी छात्र-छात्राएं : प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर किया गया सम्मानित

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 1, 2026

बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में जनपद के टॉप-10 मेधावी छात्र-छात्राओं को विकास भवन सभागार में सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, अन्य अतिथियों व अधिकारियों के साथ कक्षा 10 के 12 तथा कक्षा 12 के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को रू. 21-21 हजार के डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोक भवन में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद डॉ. गोंड ने सभी मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अन्त में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद द्वारा सभी 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुस्तक भी भेंट की गई। इस अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या मधु यादव, राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें