ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन होंगे घर

सरकारी अनुदान के साथ लाभार्थी अंश से लिया जा सकता बैंक से ऋण
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 दिसम्बर 2023 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लांच की गई है। योजना अन्तर्गत सम्पूर्ण देश के लगभग 01 करोड़ घरों को नवीकरणीय ऊर्जा योजना से रौशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद हेतु विभिन्न क्षमता के 15000 सोलर रूफटाप स्थापना लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने बताया कि यूको बैंक द्वारा ‘‘यूको बैंक पीएम सूर्या घर’’ नवीकरणीय ऊर्जा योजना के तहत इच्छुक व्यक्तियों को सोलर रूफटाप स्थापना के लिए 7 प्रतिशत ब्याज पर लोन की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। सोलर रूफटाप स्थापना के लिए इच्छुक व्यक्ति जन समर्थ पोर्टल के लिंक जनसमर्थ डाट इन/सोलर-रूफ-टाप-स्कीम पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत एक किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटाप की कुल लागत रू. 65,000 के सापेक्ष केन्द्रानुदान 30,000 व राज्यानुदान रू. 15,000 कुल अनुदान रू. 45,000 तथा लाभार्थी अंशदान रू. 20,000 तथा दो किलोवाट क्षमता के लिए लागत रू. 1,30,000 के सापेक्ष केन्द्रानुदान 60,000 व राज्यानुदान रू. 30,000 कुल अनुदान रू. 90,000 तथा लाभार्थी अंशदान रू. 40,000 निर्धारित है। जबकि तीन किलोवाट की कुल लागत रू. 1,80,000, चार किलोवाट की लागत रू. 2,40,000, पांच किलोवाट की लागत रू. 2,75,000, छः किलोवाट की लागत रू. 3,30,000, सात किलोवाट की लागत रू. 3,85,000, आठ किलोवाट की लागत रू. 4,00,000, नौ किलोवाट की लागत रू. 4,50,000 तथा दस किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटाप की कुल लागत रू. 5,00,000 निर्धारित है। डीएम ने बताया कि तीन किलोवाट से लेकर दस किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटाप की स्थापना पर लाभार्थी को कुल लागत के सापेक्ष केन्द्रानुदान 78,000 व राज्यानुदान रू. 30,000 कुल रू. 1,08,000 का अनुदान मिलेगा तथा शेष धनराशि लाभार्थी का अंशदान होगी। डीएम ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कोई भी व्यक्ति अपने एण्ड्रायड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सम्बन्धित पीएम सूर्य घर एैप व आइओएस पीएम-सूर्य घर एैप को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें