ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित : स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 17, 2025

बहराइच। बीते 16 नवंबर को बंगरा झांसी में अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोकुल प्रसाद बबेले सम्मान यात्रा के पश्चात सायं काल आवास विकास झांसी स्थित संगम विहार कालोनी निवासी वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यदेव तिवारी की अध्यक्षता में बलिया जनपद के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी राम विचार पाण्डेय के निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा की। उपस्थित सभी जनों ने स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया। शोक प्रस्ताव पर बोलते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि पंडित राम विचार पाण्डेयएक कर्मठ, उत्साही और हमेशा खुशी बांटने वाले देश भक्त थे। देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने वाले वीर योद्धा थे। उनके निधन से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की अपूर्णनीय क्षति हुई है जो भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव तिवारी ने राम विचार पाण्डेय के निधन पर उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस महान दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से कामना की। पश्चात उपस्थित सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्यों ने दो मिनट मौन धारण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्त सभाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी ने उपस्थित सभी सेनानी उत्तराधिकारियों को आशीर्वचन से अभिसिंचित किया। इस अवसर पर बहराइच जनपद से भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, बहराइच जिला संगठन के महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, झांसी जनपद के अभय तिवारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें