ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा.... : हिन्दी दिवस आयोजित हुईं विविध प्रतियोगिताएं

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 14, 2025

बहराइच। विकास खण्ड पयागपुर के ग्राम पंचायत लहड़ौरा स्थित महादेवन मंदिर प्रांगण में मेरा युवा भारत बहराइच के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। हमें इसे जीवन के हर क्षेत्र में गर्व से अपनाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राज्य प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी ने कहा कि हिंदी दिवस हमें अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति सजग रहने का अवसर देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला लेखाकार इंद्रसेन चौधरी ने की। इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नायर वर्मा ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर बच्छराज वर्मा, भरत लाल, रामबली, अशोक कुमार, कमला देवी, सोनम वर्मा, माधुरी, काजल, सुधा, प्रिंसी, आयुष वर्मा, अदिति, अर्जुन, सचिन, निबरू, नेहा, टीना, संगीता सहित सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें