ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

महामंडलेश्वर ने फीता काट कर किया सिंगल होम कलर वुड स्टोर का उद्घाटन : उच्च गुणवत्ता वाले कलर पेंट न्यूनतम दर पर होंगे उपलब्ध

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 5, 2025

बहराइच। बलरामपुर रोड पर स्थित सिंगल होम प्रतिष्ठान पर कलर वुड स्टोर का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर 1008 रवि गिरि महाराज ने श्रावण मास पर शिव मंत्र उच्चारण के बीच फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती सुधा टेकरीवाल, वरिष्ठ समाजसेवी व सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अनिल केडिया उपस्थित रहे। जिन्होंने सिंगल परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सिंगल होम बाजार के प्रोपराइटर अनिल सिंघल और सुनील सिंघल ने बताया कि आम जनमानस को निम्न से निम्न दर पर सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने अपने पूर्व से स्थापित स्टोर के साथ ही कलर वुड स्टोर का शुभारंभ किया है। इस स्टोर में उच्च गुणवत्ता वाले कलर पेंट न्यूनतम दर पर उपलब्ध होंगे। सिंगल होम प्रतिष्ठान के इस नए स्टोर के शुभारंभ से आम जनमानस को लाभ होगा और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले कलर पेंट न्यूनतम दर पर उपलब्ध होंगे। इस मौके पर कुलभूषण अरोड़ा, विनोद कुमार अग्रवाल, कैलाश जालान, ज्ञानी अग्रवाल, रामेश्वर रस्तोगी, आकाश सिंघल, गुड्डू सिंघल, प्रदीप केडिया, सुशील ड्रोलिया, उमेश बंसल, दिनेश मंडेलिया, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें