ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: हाथियों के झुंड ने जमुनिहा गांव में गन्ने एवं धान की फसल को पहुंचाया नुकसान

बिछिया-सुजौली मार्ग पर आधे घन्टे तक डटा रहा हाथियों का झुंड
मौके पर पहुंची गजमित्रो व वन विभाग की टीम, किया एलर्ट
बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अन्तर्गत जमुनिहा गांव में बीती रात 25 से 30 हाथियों के समूह ने किसानों की फसलों पर जमकर नुकसान पहुंचाया। झुंड ने किसान संतोष की 2 बीघा गन्ने की फसल, कट्टर की 2 बीघा गन्ने की फसल, रामसिंह की 2 बीघा धान की फसल को नष्ट कर दिया। पूरी रात किसान हाथियों को भगाने का प्रयास करते रहे लेकिन प्रयास विफल रहा। सुबह 4 बजे झुंड जंगल की ओर चला गया। सुबह सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकरी रामकुमार ने वन रक्षक अकील अहमद व गजमित्रो की टीम मौके पर पहुंचकर क्षति हुई फसल का आंकलन करने को कहा। उन्होंने बताया कि किसानों की फसलों का क्षति का आंकलन करके मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी। गजमित्रो कि टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया। वहीं कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत पेट्रोल पम्प, जमुनिहा, भवानीपुर गांव के आसपास पिछले कई दिनों हाथियों का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। शाम होते ही सड़क मार्ग पर हाथियों का झुंड दिखाई देने लगता है। बीती रात भी 25 से 30 हाथियों का झुंड बिछिया सुजौली मार्ग पर दिखायी दिया। जिससे गिरीजापुरी पेट्रोलपम्प के निकट दोनों ओर से वाहन खड़े रहे। जब हाथियों का झुण्ड सड़क से हटा उसके बाद आवागमन शुरू हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि रात्रि गश्त बढ़ा दी गयी साथ वन कर्मियों की टीम गठित कर नजर रखने को कहा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें