ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

कांग्रेसियों ने पानी में खड़े होकर किया जल सत्याग्रह : ग्राम पंचायत हाजी विलायत में भारी जलभराव, दुर्दशा ग्रस्त सड़क मार्ग को जनहित में सुधार करने की मांग

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 27, 2025

बहराइच। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने रविवार को बहराइच-भिन्गा मार्ग पर स्थित रहवा विशुनपुर से बहराइच-बलरामपुर मार्ग से सम्बद्ध सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत हाजी विलायत में भारी जलभराव, दुर्दशा ग्रस्त सड़क मार्ग को जनहित में सुधार करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के साथ पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। उक्त सत्याग्रह के संयोजक कांग्रेस जेलयात्री राम नरेश यादव ने कहा कि यदि एक माह के भीतर सड़क ऊंची करके एवं नाला निकाल कर तत्काल सुधार न किया गया तो इस गन्दे पानी और कीचड को जिलाधिकारी और विधायक के दफ्तर में फेंक कर उग्र आन्दोलन करेंगे। कांग्रेस नेता मोहम्मद इशारत खान ने कहा कि इस जलभराव से स्कूल जाने वाले बच्चों के ड्रेस खराब हो जाते हैं और पुजारियों और नमाजियों को अपवित्र तथा नापाक होकर जाना पड़ता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि इस गम्भीर मुद्दे को लेकर कई बार आन्दोलन किया जा चुका है किन्तु शासन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगा है और वह इस जनसमस्या पर सूरदास बनी हुई। भाजपा के सत्ताधारी जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं। यदि समय रहते उपरोक्त जनहितकारी मुद्दे पर ध्यान नही दिया गया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर राज कुमार यादव, हरवंश, ओमकार मिश्रा, रमेश कुमार, बब्बू, रामकुमार कश्यप, रमजान अली, ताहिर, अजीज, जाकिर, हामिद अंसारी, दिनेश यादव, संदीप कुमार यादव सहित तमाम लोगों की भागीदारी रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें