ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

संजय सेतु पर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू : भारवाहनों को 16 जून तक करना होगा इंतजार

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 8, 2026

जरवलरोड, बहराइच। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बहराइच और बाराबंकी की सीमा पर घाघरा नदी पर बने संजय सेतु का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सोमवार सुबह 9ः25 बजे से दोबारा यातायात के लिए चालू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुरक्षा के लिहाज से अभी इस पुल से केवल छोटे वाहनों जैसे कार, बाइक और हल्के वाहन को ही गुजरने की अनुमति दी गई है। सभी छोटे-बड़े मालवाहक और रोडवेज की बसों को इस पुल से गुजरने के लिए अभी 16 जून तक का इंतजार करना होगा। प्रशासनिक अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि पुल की मजबूती और सुरक्षा जांच को ध्यान में रखते हुए 16 जून से ही भारी वाहनों को संजय सेतु पर प्रवेश दिया जाएगा। पुल को दोबारा शुरू करने के इस महत्वपूर्ण मौके पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम, कार्यदायी संस्था के कर्मचारी, ट्रैफिक पुलिस और जरवलरोड पुलिस के जवान तैनात रहे, ताकि यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके और नियमों का पालन सुनिश्चित हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें