ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: महिला की फरियाद सुन डीएम ने दिखाई मानवीय संवेदना

समाधान दिवस का जायजा लेने थाना रिसिया व कोतवाली देहात पहुंची डीएम व एसपी
थाना रिसिया में बुजुर्ग शमसुन को देख डीएम व एसपी की छलकी मानवीय संवेदना
महिला आरक्षी के साथ वाहन से बुजुर्ग महिला को सम्मान के साथ भेजा घर
शमसुन को शीघ्र मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, आंखों का होगा आपरेशन
बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला ने थाना रिसिया व थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए। थाना रिसिया के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने देखा की एक बुजुर्ग महिला एक बच्चे के साथ अन्तिम पंक्ति में बैठी हुई अपनी बारी का इन्तजार कर रही है। डीएम ने तत्काल बुजुर्ग महिला को अपने पास बुलाकर पूछा कि अम्मा आपकी क्या समस्या है। बुजुर्ग महिला ने डीएम व एसपी से यही फरियाद की कि उसके परिवार को इस बात के लिए पाबन्द कर दिया जाय कि उम्र के अन्तिम पढ़ाव पर उसको इज्जत के साथ दो जून की रोटी देते रहें। बुजुर्ग महिला की आप बीती सुनकर डीएम व एसपी ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल थाने की गाड़ी पर बुजुर्ग महिला को बिठाया तथा एक सब इंस्पेक्टर व महिला आरक्षी के साथ उसे सम्ममान के साथ घर रवाना करते हुए एसआई को निर्देश दिया कि बेटे को इस बात की ताकीद करें कि वे अम्मा का पूरा ख्याल रखें। साथ ही डीएम ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि एक महिला आरक्षी को नामित कर दें जो नियमित अन्तराल पर बुजुर्ग महिला के घर जाकर हाल-चाल लेती रहे। इससे पूर्व डीएम ने एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि बुजुर्ग महिला की निराश्रित महिला पेंशन योजना से तत्काल आच्छादित किया जाय। इसके अलावा डीएम ने सीएमओ को मोबाइल पर विवरण बताते हुए निर्देश दिया कि अन्धता निवारण योजना के तहत तत्काल आपरेशन कराएं तथा चश्मे का प्रबन्ध करें जिससे बुजुर्ग महिला की दूसरों पर निर्भरता कम हो सके। इससे पूर्व डीएम व एसपी ने कोतवाली देहात में ग्राम शेखदहीर के अजीमुलहक व राम गोपाल, बहादुरपुर के साजिद, धरसवां की सुधा देवी सहित अन्य फरियादियो के समस्याओं की सुनवाई करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। थाना रिसिया में प्राप्त हुए 25 प्रार्थना पत्रों में से 02 तथा कोतवाली देहात में प्राप्त 10 प्रार्थना-पत्रों में 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। थाना समाधान दिवस के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने विभिन्न पंजिकाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसोदिया व पयागपुर के हीरा लाल कनौजिया, कोतवाल बृजेन्द्र कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें