ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

: घाघरा नदी विस्थापित परिवारों के महिलाओं एवं किशोरियों के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

बौंडी, बहराइच। जनपद के फखरपुर विकास खण्ड के बौंडी प्रक्षेत्र में जोगापुरवा व सिलौटा तटबंध पर पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय शिविर में भाग लेने वाले 161 लोगों में 128 महिलाओं एवं 33 किशोरियों ने लाभ उठाया। दिसम्बर 2023 में आयोजित शिविर के 58 लोगों ने पुनः अपने स्वास्थ्य के बारे में सलाह ली और 103 नये लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सभी महिलाओं एवं किशोरियों को मुफ्त सलाह के साथ निःशुल्क दवाएं प्राप्त किया। इस शिविर के आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर की महिला चिकित्सक डॉ. सुषमा दुबे का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। शिविर के आयोजन में पंचशील डेवलपमेंट ट्रस्ट के निदेशक ध्रंुव कुमार के साथ कार्यदल सदस्य रामतेज यादव, रिंकी कश्यप, रिंकी वर्मा, किरन, सुनीता, क्षितिज एवं नितीश का सहयोग सराहनीय रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में डा. सुषमा दूबे का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें