पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पति गिरफ्तार : पत्नी को जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से किया था हमला
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 30, 2025
बौंडी, बहराइच। सोमवार को बौंडी थाना पुलिस ने पत्नी पर प्राण घातक हमला करके फरार हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की शाम चरित्र शंका के चलते उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से हमला किया था। थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्य ने बताया फखरपुर थाना क्षेत्र के चंगिया निवासी आरोपी की सास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका दामाद शरीफ बेटी अनीशा के चरित्र पर शंका कर विवाद, मारपीट और प्रताड़ित करता रहता है। इससे पहले भी कई बार उसने अश्लील गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार की शाम हत्या करने की नीयत से कुल्हाड़ी से उसके सिर पर लगातार वार कर भाग गया। इससे बेटी के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ में रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बौंडी त्रिलोकी नाथ मौर्य ने बताया कि आरोपी की सास की तहरीर पर पति, सास व ससुर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सास व ससुर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन