: 13 से 15 अगस्त तक संचालित होगा ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान
Admin
Sun, Aug 4, 2024
बहराइच। प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से जनपद में 13 से 15 अगस्त तक संचालित होने वाले ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की सफलता के लिए शनिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि हमारा राष्ट्रध्वज ‘‘हमारी अस्मिता’’ तथा ‘‘आन बान शान का प्रतीक’’ है इसलिए विभिन्न माध्यमों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त कर आमजनमानस को इस अभियान का हिस्सा बनाया जाय। डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया जाय। जनपद के समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेन्ट, शापिंग काम्पलेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकीध्थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन