ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

चिलवरिया चीनी मिल को किसान नहीं करेंगे गन्ना आपूर्ति : आधा दर्जन गन्ना क्रय केंद्र के किसानों ने बैठक कर जताया विरोध

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 12, 2025

बहराइच। सहकारी गन्ना विकास समिति बहराइच में किसानों की वार्षिक गन्ना आवंटन बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्रय केन्द्र रमवापुर, भानपुर व शोखा जगदीशपुर के किसान उपस्थित रहे। किसानों ने चिलवरिया चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने में असमर्थता जताते हुए पिछला भुगतान लंबित होने पर नाराजगी जताई। किसानों ने अपने क्रय केन्द्र को चिलवरिया चीनी मिल में शामिल न करने की मांग करते हुए हंगामा किया। किसानों द्वारा मांग की गई उक्त क्रय केन्द्रों को तुलसीपुर चीनी मिल में सम्बद्ध कर दिया जाए। किसानों ने अपनी समस्यायें बताते हुए कहा कि चिलवरिया चीनी मिल द्वारा लगातार 2 वर्षो का गन्ना मूल्य बकाया होने के कारण हमारी आर्थिक स्थिति खराब हो हो चुकी है। गन्ना की लागत का पैसा नहीं निकल पा रहा है ऐसे में परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है और ऐसी स्थिति में हम आगे भी चिलवरिया चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं कर सकते। बैठक के दौरान कृषक विकास सिंह, रामकुमार सिंह, मनीष श्रीवास्तव, जंग बहादुर सिंह, पांचू डायरेक्टर इत्यादि कृषकों ने अपना गन्ना किसी भी दशा में चिलवरिया चीनी मिल को न देने का ऐलान किया साथ ही मांग की गई कि चीनी मिल चिलवरिया से हम लोगो का अवशेष गन्ना मूल्य दिलाया जाये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें