ब्रेकिंग

आरक्षी संस्कार सिंह गंभीर रूप से घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार, जबकि चार अन्य फरार

पकड़े गए नागरिक दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी चंपासारी क्षेत्र के निवासी

सीएमओ ने फीता काटकर किया अभियान का शुभारम्भ

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल बरामद

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Ad

मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक : साइबर अपराध से बचने के सिखाए गुरु

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 24, 2025

जरवलरोड/रूपईडीहा, बहराइच। जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत भरत पब्लिक मोंटेसरी स्कूल में छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें उन्हें आत्मरक्षा के तरीके, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थाना जरवलरोड की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं और स्टाफ को महिला सुरक्षा सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। टीम के द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में बिना झिझक वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, फायर ब्रिगेड 101 या साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को साइबर अपराध से सुरक्षा के उपाय सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सामूहिक कन्या विवाह योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर महिला उप निरीक्षक ज्योत्सना, महिला आरक्षी अनुराधा सिंह, महिला आरक्षी वंदना कटियार, महिला आरक्षी शैलजा चौधरी समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। वहीं थाना रूपईडीहा की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम गंगापुर दा. जैतापुर थाना रूपईडीहा में महिलाओं व बच्चियों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकरी योजना के बारे मे जानकारियां दी। महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम में एसआई राहुल सरोज, म.का.अकविंदर कौर, म.आ.प्रिया पाण्डेय व का.कुलदीप दुबे मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें