ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नवीन नामांकन व छात्र उपस्थिति पर दें विशेष ध्यानः प्रभारी डायट प्राचार : शिक्षा विभाग की बैठक में मातहतों को दिये दिशा निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 30, 2025

बहराइच। जनपद स्तर की अकादमिक टीम की बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया और कहा कि हर हाल में नामांकन तथा उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने आवश्यकता है। विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान प्राचार्य डायट आशीष कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए 1 जुलाई से विद्यालय खुल रहे हैं। समायोजन की प्रक्रिया गतिमान है, यथोचित आयु के आधार पर शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन तथा ठहराव हो, जिससे उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। निपुण विद्यालय बनाने हेतु नवीन आदेशों का पालन करना नितांत आवश्यक है। रिमेडियल कक्षा, प्रिंट रिच मटेरियल, शिक्षक संदर्शिका का प्रयोग, स्कूल चलो रैली अभियान, टाइम एंड मोशन का नियमानुसार पालन, शिक्षक डायरी का उपयोग, पाठ योजना शिक्षण योजना का प्रयोग, गुणवत्तापूर्ण सहयोगात्मक पर्यवेक्षण आदि बिंदुओं पर गहन समीक्षा की और कहा कि विभागीय निर्देशों का अनुपालन कर हम लोग बेसिक शिक्षा विभाग में जिले का नाम रोशन कर सकें, इसके लिए सभी का प्रयास व सहयोग जरूरी है। समीक्षा बैठक में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक डायट मेंटर, एसआरजी, एआरपी, बेसिक शिक्षा व डायट के लिपिक आदि विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

इम्प्रूवमेन्ट/कम्पार्टमेन्ट परीक्षा की तिथि निर्धारित

11 व 12 जुलाई को आयोजित होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

19 जुलाई को सम्पन्न होगी लिखित परीक्षा

बहराइच। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नन्द ने बताया कि वर्ष 2025 की हाईस्कूल की इम्प्रूवमेन्ट/कम्पार्टमेन्ट तथा इण्टरमीडिएट की कम्पार्टमेन्ट परीक्षा हेतु आनलाइन आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 एवं 12 जुलाई को आयोजित की जायेगी। जबकि हाईस्कूल की इम्प्रूवमेन्ट/कम्पार्टमेन्ट की लिखित परीक्षा 19 जुलाई को प्रथम पाली में प्रातः 08ः30 बजे से पूर्वान्ह 11ः45 बजे तक तथा इण्टरमीडिएट की कम्पार्टमेन्ट लिखित परीक्षा 19 जुलाई को द्वितीय पाली में अपरान्ह 02 बजे से अपरान्ह 05ः15 बजे तक राजकीय इण्टर कालेज बहराइच में सम्पन्न होगी। श्री नन्द ने बताया कि हाईस्कूल में 170 तथा इण्टरमीडिएट के 187 परीक्षार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी सम्बन्धित प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि विद्यालय से आवेदित परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर उपस्थिति सुनिश्चित करायें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें