ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

एएसपी ने अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की : आगामी त्योहार कजरी तीज व गणेश चतुर्थी के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 23, 2025

बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को थाना पयागपुर के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा शेष अभियोगो का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी, गिरफ्तारी करने के साथ, चार पहिया, दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, लाल नीली बत्ती व प्रेसर हॉर्न आदि का चालान करने हेतु निर्देशित किया गया। बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने व आईजीआरएस प्रार्थना पत्र को समययुक्त व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण व मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी त्योहार कजरी तीज और गणेश चतुर्थी के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

एएसपी ने किया भग्गड़वा बाजार का निरीक्षण

बहराइच। आगामी त्यौहार कजरी तीज पर्व को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर रमेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा सरजू घाट (भग्गड़वा बाजार) का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी। कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा घाट से लेकर बाबा बागेश्वर नाथ शिवालय पयागपुर तक मार्ग का निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें