पं. दीनदयाल जी के विचार केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि कर्मप्रधान हैं : श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर किया नमन
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Sep 25, 2025
रुपईडीहा, बहराइच। नगर पंचायत रुपईडीहा में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के पदाधिकारी और कर्मचारी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य, चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अश्विनी कुमार वैश्य, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य रतन अग्रवाल, अजय, पंकज, प्रतिभा सिंह, अभिषेक पांडे, हिमांशु चौरसिया, सुजीत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने उपाध्याय जी के विचारों और जीवन दर्शन को याद करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने की। उन्होंने कहा, “स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमेशा अंत्योदय और एकात्म मानववाद की बात की। हम सभी उनकी सोच और देश के प्रति उनकी निष्ठा को बरकरार रखते हुए लगातार जनहित में काम करते रहेंगे।”वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अश्विनी कुमार वैश्य ने कहा, “दीनदयाल जी के विचार केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि कर्मप्रधान हैं। हमें समाज के अंतिम छोर तक पहुँचना है और उसी दिशा में नगर पंचायत कार्य कर रही है। उनकी प्रेरणा ही हमारे लिए आगे बढ़ने की शक्ति है।”कार्यक्रम में शामिल रतन अग्रवाल, अजय, पंकज, प्रतिभा सिंह, अभिषेक पांडे, हिमांशु चौरसिया, सुजीत मिश्रा ने कहा कि उपाध्याय जी का आदर्श जीवन सेवा, समर्पण और संगठन की अनूठी मिसाल है। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन