ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

दादा भाई नौरोजी ने देश व समाज को नई उर्जा दी : दादा भाई के चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक सलामी देकर किया नमन

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 4, 2025

बहराइच। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के तीन बार अध्यक्ष तथा संस्थापक सदस्य व प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी दादा भाई नौरोजी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस भवन सभागार में जगत राम चौहान भूतपूर्व सैनिक की अध्यक्षता में कांग्रेस का इतिहास ही आजादी का इतिहास है, आओ इसे जाने पर आधारित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दादा भाई के चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक सलामी देकर नमन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि दादा भाई नौरोजी ने सन् 1886 में कलकत्ता तथा 1893 मे लाहौर व पुनः 1906 में कलकत्ता में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महाधिवेंशनों की अध्यक्षता करके देश व समाज में नई उर्जा तथा कांग्रेस पार्टी को अत्यंत मजबूती और गति प्रदान किया था। संचालन जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि दादा भाई नौरोजी का जन्म 4 सितम्बर 1825 को एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके द्वारा किए गए त्याग संघर्ष तथा बलिदान से हमें प्रेरणा मिलती है। उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र चौधरी, हमजा शफीक, इशारत खान एडवोकेट, रमेश चंद्र मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने अपने अपने बक्तब्य के दौरान दादा भाई नौरोजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सादर नमन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें