पीड़िता को वापस कराये गए ठगी की रकम : पीड़िता द्वारा साइबर पुलिस का आभार प्रकट किया गया
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Aug 21, 2025
बहराइच। ठगी कर बैंक खाते से हड़पे रूपयों को साइबर थाना पुलिस द्वारा पीड़ित को वापस दिलाया गया। प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बहराइच के नेतृत्व में स्थानीय थाना पर गठित टीम/साइबर सेल द्वारा आवेदिका अपूर्वा कुमारी निवासी ग्राम टोला माफ थाना सिसलौर जनपद हमीरपुर हाल पता कैसरगंज बहराइच के खाता से साइबर फ्राड करके काट लिये गये रू. 36500 कोे आरोपित के खाता से सम्बन्धित बैंक अधिकारियों से समनव्य स्थापित करते हुये तथा मनोयोग से प्रयास कर 18 अगस्त को सम्बन्धित बैंक से पीड़िता के खाता में रू. 36500 वापस कराया। जिससे आम जनमास में पुलिस के कार्यों की प्रशांसा की गयी तथा पीड़िता द्वारा साइबर पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन