ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: आर्थिक तंगी से जूझ रहे ग्राम रोजगार सेवकों ने किया धरना-प्रदर्शन

ग्राम रोजगार सेवकों को नहीं मिला चार माह से मानदेय
ग्राम रोजगार सेवकों की फीकी रह सकती है दिवाली
बहराइच। आर्थिक तंगी से जूझ रहे ग्राम रोजगार सेवकों ने एकत्रित होकर विकास भवन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर मानदेय दिलाये जाने की मांग की। ग्राम रोजगार सेवकों को चार माह से मानदेय नहीं मिला है। जबकि दशहरा व दीपावली पर्व निकट है। एक तरफ जहां सरकार नियमित कर्मचारियों को 38 फीसदी महगाई भत्ता और लगभग 7000 रुपये का बोनस गिफ्ट देने जा रही है तो वहीं दूसरी ओर सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों को ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय 7788 देने के लिए धनराशि नहीं उपलब्ध हो पा रही है। जनपद के मनरेगा संविदाकर्मी एवं ग्राम रोजगार सेवक को कोई गिफ्ट नहीं दे रही है। मानदेय बढ़ाना व नियमित करना तो दूर की बात है। सरकार संविदा कर्मियों को बोनस भी नही देना चाहती कि दीपावली का त्योहार ग्राम रोजगार सेवक भी अपने बच्चों और परिवार के साथ हर्षोल्लास से मना सके। जहां प्राइवेट कम्पनियां भी अपने कर्मचारियों को बोनस देती है। लेकिन यहाँ सरकार ग्राम रोजगार सेवकों को बोनस योग्य नही समझती। क्या नियमित कर्मचारियों का ही योगदान सरकार में है संविदा कर्मियों का नही। सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों को इसका जबाब देना चाहिए कि आखिर ग्राम रोजगार सेवकों के साथ ऐसा सौतेला ब्यवहार क्यों किया जा रहा है। इससे आक्रोशित ग्राम रोजगार सेवकों ने विकास भवन पर धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विद्याधर बाजपेई एवं जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर ने किया। दीपावली पर्व कैसे मनाया जाय इसकी चिंता ग्राम रोजगार सेवकों को होने लगी है। इसका मुख्य कारण जनपद में कार्यरत 770 ग्राम रोजगार सेवकों को चार माह से मानदेय न मिलना है। जिले के 14 विकास खण्डों में क्रमशः शिवपुर में 55 ,बलहा में 49 ,कैसरगंज में 48, पयागपुर में 49, विशेश्वरगंज में 52, तेजवापुर में 56, नवाबगंज में 43, महसी में 61, चितौरा में 53, रिसिया में 58, मिहीपुरवा में 68, फखरपुर में 58, जरवल में 55, हुजूरपुर में 64 ग्राम रोजगार सेवक कार्यरत है जिनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। संघ के जिलाध्यक्ष विद्याधर बाजपेई ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक ग्राम्य विकास सहित समस्त विकास की योजनाओं को ग्राम पंचायतों में लागू करवाने में अधिकारियों के एक आदेश पर इन्हें धरातल पर लागू करने में मदद करते है परंतु इन्हे चार माह से मानदेय नहीं मिला है। ग्राम रोजगार सेवक कैसे प्रकाश पर्व एवं दशहरा पर्व पर अपने बच्चों को खिलौने, मिठाईयां आदि दिलवायेगे। जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर ने कहा कि जनपद में चार माह से ग्राम रोजगार सेवकों को मानदेय न मिलने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। दशहरा और दीपावली पर्व नजदीक है। जिससे जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन में अवधेश सिंह, लल्लन प्रसाद, बृजेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, रमेश मौर्य, दिलीप कुमार, दीपू कुमार, मो. अय्यूब, प्रिंस त्रिपाठी सहित कई रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें