ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: वन्यजीव हमलों को लेकर सरकार संवेदनशील

भेड़िया प्रभावित परिवारों से सीएम ने मुलाकात कर दी सांत्वना
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच। भेड़ियों के लगातार हो रहे हमलो के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सायं चार बजे तहसील महसी के गांव सिसैया चूड़ामणि पहुंचे। जहां भेड़ियों के हमलों से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। घायलों के इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों को प्यार दुलार दिया और चाकलेट भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार वन्यजीवों के हमले को लेकर संवेदनशील है। जिसके रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह घटनाएं दुखद है। अब तक जितने भी भेड़िए के हमले हुए उन परिवारों के पास अपने पक्के घर है। फिर भी गर्मी के चलते लोगों के अपने घरों के बाहर सोने के कारण वन्यजीवों को हमले का मौका मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के घरों में दरवाजे नहीं लगे थे सभी के घरों में दरवाजे लगवाने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परिवार को एक-एक शौचालय दिए गए है। बावजूद इसके यदि किसी परिवार के पास शौचालय नहीं है तो अतिरिक्त शौचालय बनवाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। यदि अब भी कोई व्यक्ति आवास की सुविधा से वंचित है तो हमारी तरफ से पहले से निर्देश है कि ऐसे परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से आवास उपलब्ध कराया जाये। कैम्प लगाकर उन लोगों को यह सुविधा प्रदान की जाये। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के चलते जंगली जानवर आबादी की ओर रूख करते है और यदि उनको कोई शिकार मिल जाता है तो वे लगातार हमले करते रहते है। उन्होंने कहा कि बीते दो ढाई माह से लगभग 25 किलोमीटर क्षेत्र में भेड़िए के हमले हो रहे है। जिस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन व वन विभाग द्वारा प्रयास किए गए है। प्रयासो में सफलता भी मिली है। उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्र में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था हो जिसके लिए पहले से ही व्यवस्थाएं की गई है। इस दौरान वन मंत्री डा.अरूण सक्सेना, सांसद डा.आनन्द गोड, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, एमएलसी डा.प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें