ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

: अलविदा मीटर गेज, फूल मालाओं से सजाकर रवाना की गई आखिरी गाड़ी

मीटर गेज से ब्राड गेज में बदलने को लेकर बहराइच नानपारा रेल प्रखण्ड पर आज से ट्रेनों का आवागमन बंद
बहराइच। आमान परिवर्तन को लेकर बहराइच-नेपालगंज मीटर गेज रेल लाइन पर शुक्रवार को आखरी बार ट्रेन रवाना हुई। फूल मालाओं से गाड़ी को सजाकर चालक दल को विदाई दी गई। स्टेशन पर चहल-पहल का माहौल रहा और लोग उत्सुकता भरी नजरों से गाड़ी को निहारते रहे। गौरतलब हो कि पूर्वोत्तर रेलवे अंतर्गत लखनऊ मंडल के बहराइच नेपालगंज मीटर गेज लाइन को ब्राड गेज में बदलने के लिए सरकार द्वारा बजट जारी कर दिया गया है। बीते वर्ष अक्टूबर में ही 180 करोड रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। आमान परिवर्तन का कार्य दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में नानपारा व बहराइच के बीच 35.61 किलोमीटर का कार्य पूरा होने के बाद नानपारा और नेपालगंज के बीच 20.54 किमी लाइन का कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 342 करोड रुपए का खर्चा आएगा। डेढ़ वर्ष की समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस रूट पर कुल चार बड़े पुल व 19 छोटे पुलों को मिलाकर स्टेशनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके चलते इस रेलखंड पर शुक्रवार को अंतिम बार बहराइच से नेपालगंज के लिए ट्रेन रवाना हुई। गाड़ी संख्या 05359 को फूल मालाओं से सजाकर नेपालगंज के लिए रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर ए.के.विद्यार्थी द्वारा चालक दल को विदाई दी गई। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अब शनिवार से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। आमान परिवर्तन के बाद से ही गाड़ियों का आवागमन सुनिश्चित होगा। देखना यह है कि आमान परिवर्तन का कार्य कितने दिनों में पूरा हो जाता है और लोगों को ब्राडगेज की सुविधा मिलना शुरू हो जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें