ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सामूहिक सहभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन : प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन आज की सबसे बड़ी आवश्यकताः योगी सोमनाथ

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 31, 2025

बहराइच। जनपद के कतर्नियाघाट स्थित प्रतिष्ठित श्री मोटे बाबा मंदिर पर वन अधिकार आंदोलन बिछिया द्वारा सामूहिक सहभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में योग गुरु योगी सोमनाथ महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर व प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि शहरी चकाचौंध में कुछ खास नहीं है, कोरोना काल में लोग गांवों की ओर लौटे, जिससे यह स्पष्ट है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार पर भरोसा जताया, परंतु अधिकारियों की सुस्ती व संवेदनहीनता पर चिंता व्यक्त करते हुए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा किसी भी राजनेता ने वनवासियों के मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई है। उन्होंने वनवासियों की आत्मनिर्भरता, विश्वास और संघर्षशीलता को नमन किया। सामूहिक सहभोज में 19 वन ग्रामों, बस्तियों के वन अधिकार आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में सुशील गुप्ता, सरोज यादव, उवेश रहमान, फहीम अंसारी, दीपक, अनिकेत, राम समुझ मौर्य, सूरज देव, शंकर सिंह, इशरावती, प्रीतम प्रधान, राजेंद्र प्रधान, कांति देवी, मीरादेवी, मोहम्मद सगीर सहित कई प्रमुख स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सभी ने मिलजुल कर सहभोज का आनंद लिया और वनाधिकार की लड़ाई को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें