ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

प्रदेश में माह मई में गोल्डेन कार्ड बनाने में छठा एवं मण्डल में प्रथम : जीरो पावर्टी लाइन में सूचीबद्ध शत-प्रतिशत लाभार्थियों का बनाएं गोल्डेन कार्डः डीएम

Kunwar Diwakar Singh

Thu, May 29, 2025

बहराइच। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गत बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या पर संतोष व्यक्त करते हुए माह अप्रैल में संचालित कार्यक्रमों की बिन्दुवार समीक्षा की। आयुष्मान भारत के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माह मई में अभियान चलाकर 7568 कार्ड बनाये गये। प्रदेश में माह मई में गोल्डेन कार्ड बनाने में छठा एवं मण्डल में प्रथम स्थान है। गोल्डेन कार्ड की प्रगति में अपेक्षित सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीएम ने पात्र व्यक्तियों के निरन्तर कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया। साथ ही जीरो पावर्टी लाइन में सूचीबद्ध लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया। नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान निरन्तर प्रगति बनाने एवं शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही बाढ़ प्रभावित विकास खण्डों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण एवं अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिक से अधिक संभावित लक्षणयुक्त मरीजों की जांच करने एवं समय से दवाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया। हेल्थ ए.टी.एम. की समीक्षा में ज्ञात हुआ कि 05 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेल्थ ए.टी.एम. सुचारू रूप से क्रियान्वित नहीं हैं। डीएम ने इन्हें तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया एवं समय से ठीक न करने की दशा में सम्बन्धित कम्पनी के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा जांच हेतु स्ट्रीप की उपलब्धता बनाये रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, सीएमओ डॉ संजय शर्मा, सीएमएस एम.एम. पाण्डेय, डीपीएम सरजू खां, डीपीओ राज कपूर, बीएसए आशीष कुमार, डीएचआईओ बृजेश सिंह, क्षयरोग अधिकारी एम.एल. वर्मा, एमओवाईसी सहित विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीसीपीएम, बैम, डैम तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें