ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

पांच गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद : पकड़े गए चोरों के पास से सोने, चांदी के जेवरात, बाइक व नगदी बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Dec 7, 2025

बहराइच। थाना हरदी पुलिस, स्वाट/सर्विलांस टीम ने दो चोरों को गिरफ्तार किया। जिनके निशानदेही पर चोरी के जेवरात खरीदने वाले तीन अन्य खरीददारों सहित पांच को धर दबोचा। जिनके पास से चोरी जेवरात बरामद किया गया। पकड़े गए चोरों के पास से नगदी, चोरी के जेवरात, एक इलेक्ट्रानिक कांटा व बाइक बरामद किया गयां। बीते 27 नवम्बर को यज्ञ नरायन पुत्र राम हर्ष निवासी भगवानपुर थाना हरदी द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि 26/27 की रात्रि समय 01 से 03 बजे के बीच अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर जेवरात व नकदी चुरा लिये गए थे। साथ ही सुनील कुमार शुक्ला की ज्वैलरी की दुकान में तिजोरी तोड़ने में असफल रहे। जिसके सम्बन्ध में थाना हरदी में अज्ञात चोरों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर एसओजी टीम को भी निर्देशित किया गया था। स्वाट/सर्विलांस व थाना हरदी की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, पारिस्थितिजन्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही थी। रविवार प्रातः मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त चोरी के माल के साथ शंकरपुर बीज वितरण की दुकान के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मौजूद 02 अभियुक्तों अशोक कुमार पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम पचासा माजरा ओझापुरवा थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी व अजय कुमार चौहान पुत्र गुरुदेव निवासी खमरिया शुक्ला थाना हरदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो उन्होंने बताया कि हम लोग बीते 26/27 नवम्बर की रात्रि को यज्ञ नरायन के घर से की गई चोरी का कुछ माल सूबेदार पुत्र होली प्रसाद निवासी अरनवा, मजरा पोस्ट वैवाही पुलिस चौकी वैवाही बाजार थाना खैरीघाट व धनाजी सेंडे पुत्र उल्लास राव मराठा निवासी कादीपुरा पूर्वी पुलिस चौकी वजीरगंज थाना कोतवाली नगर जिला बहराइच मूल निवासी आठपाड़ी, साटे नगर चौक पुलिस चौकी के पीछे थाना आठपाड़ी जिला सांगली महाराष्ट्र प्रदेश, करन साहू पुत्र दिनेश साहू निवासी नाजिरपुर निकट हवाई धर्मशाला थाना नगर कोतवाली जनपद बहराइच को बेचा है। साथ ही अभियुक्तों द्वारा पूर्व में थाना क्षेत्र हरदी अन्तर्गत अन्य स्थानों (ग्राम फत्तेपुरवा, राजी चौराहा) से चोरी करने की बात स्वीकार की गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर उक्त तीनों अभियुक्तों सूबेदार, धनाजी सेंडे, करन साहू को हिरासत में लेकर उनसे भी चोरी का माल बरामद किया गया। कुल चोरी का माल पीली धातु 13.10 ग्राम, सफेद धातु 1 किलो 660 ग्राम, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। बरामद माल के साथ गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें