ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

पुलिस ने चार चोरों को दबोचा, चोरी का माल बरामद : चोरों के पास से सोने, चांदी के जेवरात व नगदी बरामद, पकड़े गए चोर जनपद सीतापुर के निवासी

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 4, 2025

बहराइच। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चार चोरों को धर दबोचा। पकड़े गए चोरों के पास से सोने, चांदी के जेवरात व 21 हजार दो सौ रूपये नगदी बरामद किया गया। बीते 27 अगस्त को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मोहल्ला झुडिया सरस्वतीनगर मे घर मे घुसकर चोरी की घटना को कुछ अज्ञात चोरो द्वारा अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे जगराम पुत्र स्व. बरसाती निवासी मोहल्ला झुड़िया सरस्वतीनगर थाना को. देहात की तहरीर पर मुअसं. 352/25 धारा 305,331(3) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में गुरूवार को समय 06.05 बजे कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नानपारा बायपास के किनारे त्रिमुहानी तिराहे से 04 चोरो को धर दबोचा गया। पकड़े गए चोरों की पहचान सुरेश पासी पुत्र बदलू, अरबाज अली पुत्र सुजात अली उर्फ मंदली निवासी मोहल्ला नवाबगंज थाना तंबौर जनपद सीतापुर, प्रशान्त रस्तोगी पुत्र राजेंद्र रस्तोगी निवासी बेहटा थाना तंबौर जनपद सीतापुर व सुशील गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी मूडीखेड़ा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर के रूप में की गई। चोरों के पास से एक अदद सोने का हार, एक अदद सोने का मांग टीका, एक अदद सोने की अंगूठी, एक अदद सोने का लाकेट, दो अदद चांदी का पावजेब, दो अदद चांदी का पायल, एक अदद चांदी का सिक्का, दो अदद चांदी की बिछिया व इक्कीस हजार दो सौ रुपए नकद बरामद किया गया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह, उप निरीक्षक अजय सिंह, मु.आ.परमेश्वर सिंह, राधेश्याम यादव, दयाराम यादव, आरक्षी विकास यादव, प्रकाश मिश्र शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें