ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: जयंती पर याद किए गए गोखले

गोपाल कृष्ण गोखले की 156वीं जयंती मनाई गई
सेनानी उत्तराधिकारियों ने देश की आजादी में उनके योगदान की चर्चा की
बहराइच। सेनानी भवन सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले की 156 वीं जयंती मनाई गई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने देश की आजादी में उनके योगदान और विभिन्न सामाजिक कार्यों में उनकी सफलता की चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, सुधारक और विचारक थे। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि गोखले जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गुरु थे और गांधी जी के निमंत्रण पर 1912 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। गोपाल कृष्ण गोखले को उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बाल गंगाधर तिलक ने ‘‘भारत का हीरा‘‘कहा था। कार्यक्रम को एडवोकेट अवनींद्र पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में योगेश मिश्र, भानु, विनय तिवारी, रवि जायसवाल, देशराज गौड़, बाबू लाल वर्मा सहित तमाम राष्ट्र भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें