ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: विद्यालय में कन्याओं का किया गया वंदन पूजन

फखरपुर के कोठवल कला विद्यालय में कार्यक्रम हुआ आयोजित
फखरपुर/रूपईडीहा, बहराइच। मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय में कन्या वंदन पूजन एवं कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास खंड फखरपुर अंतर्गत संविलियन विद्यालय कोठवल कलां में बड़े हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। नामित नोडल अधिकारी रोहित वर्मा की मौजूदगी में कन्याओं के पैर धोकर पूजन अर्चन किया गया। उन्हें उपहार भी दिए गए। इस दौरान सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान नीलम, पूर्व प्रधान जीत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह भाजपा मंडल महामंत्री, अशोक सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, कोटेदार दिग्विजय सिंह, अध्यक्ष सहकारी समिति बेलहरी मल्लन सिंह, विद्यालय प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह, इरशाद अहमद, मोहम्मद इकबाल, राहुल सिंह, मिथिलेश, दीपिका गुप्ता, रेखा सिंह एवं रसोईया सहित गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र उच्च प्राथमिक विद्यालय सहाबा विकास खंड नवाबगंज मे मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसके अंतर्गत कन्या वंदन, कन्या भोज, मातृ भोज एवं महिला सशक्तिकरण पर उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे उपायुक्त श्रम रोजगार अधिकारी के डी गोस्वामी, खंड विकास अधिकारी राहुल पांडे उपस्थित रहे। जिन्होंने समस्त कार्यक्रम मे भाग लिया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय स्टाफ की सराहना की गयी एवं विकास योजनाओ से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा नवाबगंज के संगठन मंत्री सजल मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान एआरपी एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विपिन सिंह, प्रधानाध्यापककृष्ण कुमार वर्मा, आनंद मिश्रा, प्रदीप सिंह, जितेंद्र वर्मा, बेचंलाल, श्रीमती सीमा पांडे, जोगराज वर्मा, सरोज कुमार सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें