ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक : बालिकाओं को कल्याणकारी योजनाओं व कानूनी जानकारियां दी गई

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 24, 2025

बहराइच। शासन द्वारा महिलाओं, बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुधवार को क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह की उपस्थिति में थाना प्रभारी नानपारा राजनाथ सिंह मय मिशन शक्ति टीम व महिला थाना नानपारा पुलिस टीम द्वारा दादा पब्लिक स्कूल नानपारा में मिशन शक्ति के पांचवा चरण अभियान के उद्देश्यों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम संपादित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। साथ ही स्थानीय थाना पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित शिकायतों के निस्तारण कराने के संबंध में थानाक्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर निरन्तर महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक किया गया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें