: बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
Admin
Mon, Oct 7, 2024
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकरी योजना के बारे में दी गई जानकारियां
थाना रामगांव में चौपाल का हुआ आयोजन
बहराइच जिले के थाना रामगांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को उनके अधिकारों व अन्य कानून के प्रति जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन में आयोजित कार्यक्रम में सभी महिलाओं व बालिकाओं को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकरी योजना के बारे मे व बालिकाओं से उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराधों के प्रति उन्हें जागरूक किया गया और पम्पलेट्स वितरित किये गये। महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108, 1076, 102, 112, 101 व साइबर संबंधित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई। सरकारी योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, आयुष्मान प्रधानमंत्री, उज्जवला योजना आदि व बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए जानकारी दी गई। इस दौरान मेडिकल कालेज की संचालक, महिला थाना प्रभारी मंजू यादव, थानाध्यक्ष आलोक सिंह, उ.नि. अजयकान्त द्विवेदी, म.उ.नि.सुश्री आशा वर्मा, म.आ. पुष्पा देवी, म.आ.सोनी सिंह, म.आ. पूजा यादव, म.आ.ममता कुमार, म.आ.अंजना, म.आ. प्रिंयका वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन