ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: पानी भरे गड्ढ़े में डूबकर बालिका की मौत

नानपारा, बहराइच। बाग में आम तोड़कर लौट रही बालिका की पानी भरे गड्ढ़े में डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके साथ के दो बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत ग्राम कोटवा के मजरा सिद्धनपुरवा की है। जहां बालिका रूचि पुत्री राकेश कुमार दो अन्य बच्चों के साथ गांव के निकट स्थित आम के बाग में आम तोड़ने गई थी। आम तोड़ने के बाद सभी बच्चे वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में पानी भरे गड्ढ़े में सभी नहाने लगे। नहाते समय रूचि 10 वर्ष की गड्ढ़े में डूबकर मौत हो गई। जबकि दो अन्य बचे किसी तरह बाल-बाल बच गए। सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को गड्ढ़े से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें