ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजित : पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर भेंट किया गया उपहार

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 31, 2025

बहराइच। पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्ति पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले 06 पुलिसकर्मी सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर उपहार भेंट किया गया। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों में उ.नि.सुशील कुमार सिंह, उ.नि.राजेन्द्र प्रसाद यादव, उ.नि. राम स्वरूप, उ.नि.गजेन्द्र सिंह, फायरमैन राम अभिलाष तिवारी, आरक्षी घनश्याम को श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग भेंट कर विदा किया गया तथा उनके द्वारा दिये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारीगण के परिजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें