ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: जयती पर याद किए गए गणेश शंकर विद्यार्थी

स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की 134वीं जयंती मनाई गई
सेनानी उत्तराधिकारियों ने देश की आजादी के आंदोलन में विद्यार्थी के योगदान की चर्चा
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की 134वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सेनानी उत्तराधिकारियों ने देश की आजादी के आंदोलन में उनके व्यापक योगदान की चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी ने प्रताप के माध्यम से ब्रिटिश सरकार द्वारा शोषण और अन्याय के खिलाफ उठाई। उन्होंने पीड़ित किसानों, मिल मजदूरों और दलित गरीबों की पीड़ा को उजागर किया। विद्यार्थी जी ताउम्र अपनी लेखनी के जरिए लोगों को धार्मिक उन्माद के प्रति जागरूक करते रहे। स्वतंत्रता सेनानी भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव द्वारा भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के दो दिन बाद 25 मार्च 1931 को कानपुर में दंगाई भीड़ द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी की हत्या कर दी गई। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थी जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने अपना कैरियर क्लर्क और शिक्षक के रूप में शुरू किया। लेकिन जल्द ही वह पत्रकारिता से जुड़े। विद्यार्थी जी ने अपने तीन साथी शिव नारायण मिश्र, नारायण प्रसाद अरोड़ा और यशोदानंदन के साथ मिलकर 9 नवम्बर 1913 को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में प्रताप समाचारपत्र की नींव डाली थी। प्रारम्भिक समय से ही प्रताप का दफ्तर क्रांतिकारियों की शरण स्थली था। समाज सेवी पवन सिंह ने कहा कि 41 वर्ष की उम्र में दंगा रोकने के दौरान उनकी हत्या ने देश में हिन्दू मुस्लिम एकता को झकझोर कर रख दिया। उनकी मौत पर गांधी जी ने कहा था कि काश ऐसी मौत मुझे नसीब होती। अन्त में सेनानी उत्तराधिकारियों ने दंगा शान्त कराने के प्रयासों में अपने जीवन की आहूति देने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, उपाध्यक्ष विशेश्वर नाथ अवस्थी, रवि जायसवाल, संगठन के अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मुकेश श्रीवास्तव, सूफियान एडवोकेट सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें