ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

खाद की किल्लत, सहकारी समिति जरवल में किसानों का प्रदर्शन : डाई यूरिया न मिलने से किसानों में रोष, सचिव ताला लगाकर भागा

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 1, 2025

कैसरगंज, बहराइच। जैसे ही किसान को बारिश ने राहत बक्शी कि दूसरी मुसीबत खाद की समस्या लेकर खड़ी हो गई। जनपद में नहीं पूरे प्रदेश के किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सरकार समितियों को उचित मात्रा के हिसाब से डाई यूरिया नहीं दे पा रही है, जिससे समितियों के कर्मचारी इस समस्या से हलकान हैं। उन पर किसानों का रोष बढ़ता जाता है। समिति के सचिवों का कहना है कि 400 बोरी हमको बांटना था मगर केवल 100 बोरी ही जरवल ब्लॉक में भेजा गया है। ऐसे में किसको दें किसको न दें। किसानों द्वारा पूछे जाने पर कि कब मिलेगा तो सचिव ने कहा हम किसानों की लाठी नहीं खाएंगे। इतना बोलते ही कार्यालय में ताला लगाकर भाग गए। सरकार देश के किसानो की आय दोगुना करने की बात कर रही है, वहीं खाद की किल्लत सरकार का किसानों के प्रति चिंता का सवाल है।

साधन सह.समिति भिलौरा बांसू के सचिव पर खाद वितरण में अनियमितता का आरोप

फखरपुर, बहराइच। साधन सहकारी समिति भिलौरा बांसू के सचिव भवानी प्रसाद मिश्र गुरुवार को समिति पर डीएपी व यूरिया खाद का वितरण कर रहे थे। क्षेत्र के काफी किसान खेत में खाद डालने के लिए समिति पर आए हुए थे। परन्तु सचिव भवानी प्रसाद मिश्र द्वारा समानता न रखते हुए अपने कुछ चहेतों को दस से पंद्रह बोरी खाद दे दी गई। जबकि छोटे व सीधे किसानों को एक बोरी खाद न देते हुए बैरंग वापस लौटा दिया गया। जिससे किसान काफी आक्रोशित हो गए और उन्होंने इसकी शिकायत एडीओ कोआपरेटिव को कर दी। एडीओ कोआपरेटिव ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की तो पता चला कि सचिव भवानी प्रसाद द्वारा कुछ लोगों को दस से पंद्रह बोरी खाद फर्जी तरीके से दे दी है। जबकि अधिकतर किसानों को एक बोरी खाद भी नहीं मिली है। एडीओ कोआपरेटिव ने सचिव को फटकार लगाते हुए निष्पक्ष रूप से खाद वितरण करने का आदेश दिया है। क्षेत्रीय किसानों का यह भी आरोप है कि सचिव द्वारा रात्रि में मानक से अधिक मूल्य लेकर खाद की काला बाजारी की जाती है। आक्रोशित किसान सचिव की शिकायत 1076 सहित जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से भी की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें