ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

सदैव अविस्मरणीय रहेंगे ठाकुर हुकुम सिंहः मुकुट : पुण्यतिथि पर मरीजों को फल वितरित किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Dec 2, 2025

कैसरगंज, बहराइच। स्व. ठाकुर हुकुम सिंह के 54वीं पुण्यतिथि के मौके पर हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में विशाल आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कैसरगंज की जनता स्व. ठाकुर हुकुम सिंह को कभी भी भूल नहीं पाएगी। उनका कैसरगंज ही नहीं बहराइच जिले में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बहराइच के जिला अस्पताल का निर्माण कराया व किसान डिग्री इंटर कॉलेज की स्थापना की। यही नहीं कैसरगंज में शिक्षा से जूझ रहे लोगों को शिक्षा के प्रति लगाव के लिए हुकुम सिंह इंटर कॉलेज की स्थापना की साथ ही कैसरगंज का क्षेत्र काफी बड़ा होने के बावजूद भी यहां कोई चिकित्सालय नहीं था। स्व. हुकुम सिंह ने चिकित्सालय बनवाया। इसी तरीके से तमाम अन्य कार्यों में ठा.हुकुम सिंह का योगदान रहा। कार्यक्रम आयोजक सागरमल मामा ने हुकुम सिंह के ऊपर गहरा प्रकाश डाला। संदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मैं प्रपौत्र के रूप में जनता की सेवा के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। पुण्यतिथि के मौके पर कई स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया गया। सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर कैसरगंज विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, कार्यक्रम आयोजक सागरमल मामा, बुद्धसागर गुप्ता, डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह बिसेन, मौलाना खालिद, डॉक्टर विनय सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी कैसरगंज बादशाह सिंह एवं कैसरगंज व जिले के तमाम संभ्रांत गणमान्य नागरिक एवं भाजपा के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें