ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई जुमे की नमाज

बहराइच। जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान महराजगंज कस्बे में गोलीकाण्ड के बाद राम गोपाल मिश्रा के मौत के बाद जुमे के दिन शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। खुफिया विभाग द्वारा भी चौकन्ना रहकर एहतियात बरता गया। जिले में मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न हुई। मुस्लिम धर्म के लोगों ने नमाज पढ़ कर अपने अपने घर और अपने काम पर निकले। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के आला अधिकारी व पुलिस जवान गश्त करते दिखे। डीएम व एसपी ने लोगों से जिले में शान्ति बनाये रखने की अपील की।

दल बल के साथ नगर में भ्रमणशील रहे एडीजी, डीएम व एसपी
बहराइच। अमन व शान्ति तथा आमजन में सुरक्षा का एहसास कराये जाने के उद्देश्य से एडीजे गोरखपुर जोन डा.के.एस.प्रताप सिंह, जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा सुरक्षा बलो के वाहनों के साथ लगातार नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रही। एडीजे, डीएम व एसपी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घण्टाघर से छावनी होते हुए दरगाह शरीफ से रामलीला मैदान होते हुए बशीरगंज चौराहा, जामा मस्जिद तथा रोडवेज सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। वापस लौटकर आदर्श पुलिस चौकी घण्टाघर पहुंच कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें