निःशुल्क मेगा कैम्प में 95 मरीजों का स्वास्थ जाँच किया गया : रोटरी क्लब एवं खत्री सभा की ओर से आयोजित किया गया निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक कैंप
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 28, 2025
बहराइच। रोटरी क्लब एवं खत्री सभा की ओर से निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक कैंप का आयोजन रविवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक मेहता क्लीनिक डिगिहा तिराहा पर किया गया। जिसमें जोड़ प्रत्यारोपण की टीम, डा. दीपांकर मिश्रा सीनियर जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थोस्कोपी सर्जन डा.रंजन पटोरिया जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं ट्रामा सर्जन, डा. मुदित मायर बीपीटी आर्थो, डॉ शालिनी मायर बीपीटी, एमबीए आदि डाक्टरों द्वारा 95 मरीजों का स्वास्थ जाँच, परामर्श किया गया। इसमें विशेष सहयोग बलरामपुर डायग्नोस्टिक सेन्टर एवं लैब केम पैथ लेब का रहा। रोटरी क्लब अध्यक्ष कैलाश जालान ने इस सामाजिक कार्यक्रम में शामिल सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। सचिव रस्तोगी ने भी धन्यवाद दिया, कार्यक्रम में रामगोपाल जालान, बृजेश अग्रवाल, सुमित खन्ना अध्यक्ष खत्री सभा, दीपांशु, विनय जालान, आलोक अग्रवाल पिंटू, रवी कोठारी, डॉ अनिल केडिया, डा.एस के वर्मा, अनिल सिंघल, प्रदीप केडिया, सुशील ड्रोलिया, अनिल गोयल, अमित अग्रवाल, राकेश दोचानीया, सुधीर लोहिया, डॉ अरविंद शुक्ला, प्रदीप रायतानी, अनिल गुप्ता एड, डॉ पुनीत मेहता आदि समाजसेवी रोटेरियन व खत्री सभा के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन