ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: डीजे पर नाचने को लेकर बरातियों व घरातियों में मारपीट, चार बराती जख्मी

बहराइच। गांव में आई बारात में डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों व घरातियों में जमकर मारपीट हो गई। गांव वालों ने चार बारातियों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायलावस्था में सभी को इलाज के लिए शहर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। ज्ञातव्य हो कि शनिवार रात्रि थाना फखरपुर अन्तर्गत खालिदपुर से दरगाह के मीरपुर कस्बा नई बस्ती में बारात आयी हुई थी। जिसमें बज रहे डीजे पर कुछ बाराती अपने पसंद का गाना बजवाना चाह रहे थे। तो वहीं घराती दूसरा गाना बजाने को कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के चलते अफरा तफरी मच गई। शादी व्याह भी कुछ देर के लिए स्थगित हो गया। घरातियों की पिटाई में बाराती विजय पुत्र सकटू 16 वर्ष, महेश पुत्र कैलाश 16 वर्ष, लव कुमार पुत्र परशुराम 21 वर्ष, विदेशी पुत्र राजू 17 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें