ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

पिकअप की ठोकर से सवारियों भरा आटो पलटा, महिला की मौत : चार अन्य गंभीर रूप से घायल

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Dec 7, 2025

जरवलरोड, बहराइच। पिकअप की टक्कर से सवारी भरा ऑटो पलट गया। जिससे सवार एक महिला की मौत हो गई है। जबकि मासूम बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बहराइच के नानपारा कहारन टोला निवासी 25 वर्षीय आदर्श यज्ञसैनी पुत्र शिव दर्शन रविवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जिला गोंडा अंतर्गत भभुआ स्थित अपनी ससुराल से अपने घर वापस ऑटो पर सवार हो कर अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची, पत्नी 24 वर्षीय कोमल, 35 वर्षीय आरती उर्फ बिट्टू पत्नी पप्पू व उनकी बेटी 10 वर्षीय उर्मी पुत्री पप्पू के साथ जा रहे थे। तभी लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवलरोड थाना क्षेत्र में धनराजपुर मोड़ के निकट बहराइच की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में ठोकर मार दी। जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया। जिससे ऑटो में सवार आदर्श की पत्नी 24 कोमल की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत साली आरती व उनकी बेटी उर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है। पुलिसस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया हैं। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा हैं। आदर्श की पत्नी के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें