ब्रेकिंग

लम्बित ऋण पत्रावलियों को 25 नवम्बर तक निस्तारण कराने के दिये निर्देश

परिवार के प्रत्येक सदस्य से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार पूछे जाएंगे 40 प्रश्न

त्रिमुहानी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ई-रिक्शा

उपस्थितजनों ने महामना पं. मदन मोहन मालवीय को अर्पित की श्रद्धांजलि

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

Ad

: 22 बोरी खाद के साथ चार नेपाली गिरफ्तार

बहराइच। एसएसबी व कृषि विभाग के संयुक्त दल ने अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जायी जा रही खाद को भारतीय सीमा पर पकड़ा। भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा रविवार को शक्ति सिंह ठाकुर द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट 59वीं वाहिनी के दिशानिर्देश में निरीक्षक (सामान्य) विपिन कुमार एवं ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव एडीएओकृषि विभाग के संयुक्त गश्ती दल द्वारा मिली सूचना के आधार पर सीमा स्तम्भ 663 से लगभग 500 मीटर दूर भारत की तरफ गश्ती के दौरान अलग अलग प्रकार के कुल 22 बोरी खाद के साथ चार नेपाली व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सशस्त्र सीमा बल एवं उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा संयुक्त गश्ती के माध्यम से खाद तस्करों पर अंकुश लगाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें