ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

सीमा खुलने से रूपईडीहा बाजार हुए गुलजार : चार दिन बाद लौटी रौनक

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 14, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में हुई आंदोलन और हिंसा के चलते बीते चार दिनों तक भारत-नेपाल सीमा सील रही। सीमा बंद होने से सीमावर्ती कस्बा रूपईडीहा का बाजार पूरी तरह ठप हो गया था। नेपाली ग्राहकों पर निर्भर रहने वाला यह बाजार दुकानें बंद होने से सूना पड़ गया था। रविवार को जैसे ही भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन बहाल हुआ, रूपईडीहा का बाजार एक बार फिर गुलजार हो उठा। नेपाली ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर उमड़ी और सड़कों पर चहल-पहल दिखाई देने लगी। दुकानदारों के चेहरों पर भी लंबे समय बाद मुस्कान लौट आई। सीमा बंद रहने के कारण चार दिनों में न सिर्फ व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा बल्कि करोड़ों के दैनिक कारोबार वाले इस बाजार से सरकार को भी लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हुआ। बाजार की रौनक लौटने से अब व्यापारी उम्मीद जता रहे हैं कि धीरे-धीरे कारोबार पटरी पर आ जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें