ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

: चार बाल श्रमिकों को कराया गया अवमुक्त

देहात इंडिया वं श्रम विभाग ने चलाया बाल श्रम अवमुक्ति अभियान
बहराइच। देहात इंडिया, श्रम विभाग, एएचटीयू, प्रथम संस्था द्वारा संयुक्त रूप से शहर में बालश्रम अवमुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें तिकोनी बाग से लेकर त्रिमुहानी रोड पर सघन अभियान चलाकर अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 4 बाल श्रमिकों को अवमुक्त कराया गया। प्रतिष्ठानों में बाइक रिपेयर एवं ढाबे शामिल हैं। अवमुक्त कराने के बाद बच्चों को जिला अस्पताल मेडिकल हेतु ले जाया गया एवं उनकी काउंसिलिंग की गई और उनके परिजनों को भी सूचित किया गया। सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद पीड़ितों को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से विधिक तरीके से बच्चों उनके परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया। इस दौरान देहात इंडिया के डीसी मो. इमरान, बाल संरक्षण अधिकारी मो. मुजम्मिल, कार्यक्रम सहायक मनीष यादव, शालिनी यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी, तबरेज आलम तथा अजय, प्रथम संस्था के गोपीचंद, एएचटीयू बहराइच से गर्जन प्रसाद, कांस्टेबल हिमांचल निषाद, महिला कांस्टेबल आरती सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें