भरथापुर नाव हादसे में लापता लोगों में दो बच्चों के शव मिले : अब तक चार शव हुए बरामद, चार अभी भी लापता
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Nov 4, 2025
बिछिया, बहराइच। थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट के घने जंगलों के बीच बसे भरथापुर गांव में छह दिन पूर्व हुए नाव हादसे में आठ लोग लापता हो गए थे। जिसमें लगातार रेस्क्यू के बाद रविवार को दो शव घाघरा नदी के डाउन स्टीम में बरामद हुए थे। जिसके बाद सोमवार को कोई सफलता हाथ नही लगी, लेकिन मंगलवार दोपहर को एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को दो और सफलता हाथ लगी है। लापता 8 लोगों में दो और शव बरामद हुआ है। दो शव पहले ही बरामद हो चुके है। थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया है कि शव की पहचान परिजनों से कराने पर शव भरथापुर गांव निवासी शिवम 11 वर्ष पुत्र राम नरेश व कोमल 4 वर्ष पुत्री पंचम निवासी ढोंडेपुरवा थाना मटेरा अपने मामा रामनरेश के यहाँ आयी थी का बताया जा रहा है। एनडीआरएफ के टीम कमांडर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव घाघरा बैराज से डाउन स्टीम की ओर 5 किलोमीटर दूर नदी से बरामद हुआ है। शव को पुलिस टीम ने कब्जे में ले लिया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन