ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: पुलिस द्वारा महराजगंज हिंसा के चार आरोपी गिरफ्तार

बहराइच। बीते 13 अक्टूबर को जिले के महराजगंज कस्बे में हुई गोलीबारी में रेहुआ मंसूर निवासी युवक राम गोपाल मिश्र की हत्या के मामले में हरदी पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं युवक की मौत के बाद दूसरे दिन साम्प्रदायिक हिंसा व आगजनी करने वाले दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए है। क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में मारूफ पुत्र मेंहदी हसन व ननकऊ पुत्र नानमून निवासी रेहुआ मंसूर थाना रामगांव को गिरफ्तार किया गया है। जबकि युवक राम गोपाल की मौत के बाद महराजगंज में आगजनी व उपद्रव के बाद वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा सुशील कुमार द्विवेदी पुत्र कृष्ण कुमार द्विवेदी निवासी तिवारीपुरवा बहोरिकपुर व मन्नू पुत्र हरिद्वारी प्रसाद निवासी सिपहिया प्यूली को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर आगजनी व लूटपाट का आरोप है।

260 पेटी चाइनीज आम बरामद, डीसीएम चालक गिरफ्तार
बहराइच। नानपारा पुलिस द्वारा 260 पेटी चाइनीज आम के साथ एक डीसीएम चालक को गिरफ्तार किया गया है। डीसीएम चाइनीज आम लादकर नानपारा की तरफ आ रहा था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सिराज अहमद पुत्र गुलबीर निवासी मो.कागडन हाता कोतवाली नानपारा को रविवार दोपहर हाड़ा बसेहरी पुल के निकट से गिरफ्तार किया गया है। जो एक डीसीएम पर चाइनीज आम लादकर नानपारा की तरफ आ रहा था।

अश्लील वीडियों वायरल का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने के आरोपी को नानपारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वसीम खां पुत्र शरीफ निवासी गोकुलपुर पडरीतारा थाना रिसिया को गिरफ्तार किया गया है। जो युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियों वायरल करने का आरोपी था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें