ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

आर्थिक अपराध शाखा टीम ने गबन आरोपियों को किया गिरफ्तार : चारों आरोपियों को लखनऊ से किया गिरफ्तार

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 14, 2025

बहराइच। महाराज सुहेलदेव मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य में 17.51 करोड़ का घोटाला सामने आया था। जिसकी जांच ई.ओ.डब्लू (आर्थिक अपराध शाखा) लखनऊ टीम द्वारा की जा रही थी। आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। आरोप है कि आरोपियों ने कूटरचित और फर्जी अभिलेखों के माध्यम से भुगतान करा लिया। निर्माण सामग्री नहीं खरीदी गई। विकास खण्ड फखरपुर के ग्रामसभा कोठवल कला निवासी आरोपी प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित मेराज अहमद, प्रांशू श्रीवास्तव और निजामुद्दीन कई दिनों से फरार चल रहे थे। ई.ओ.डब्लू की टीम ने कुशलता पूर्वक उपरोक्त चारों आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया और पूछतांछ जारी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ईओडब्ल्यू घोटालों की जांच कर आरोपियों से वसूली करने का काम करती है। इस घोटाले ने निर्माण की गुणवत्ता के साथ ही समय सीमा को काफी प्रभावित किया। टीम ने ठोस सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें